श्रीगंगानगर। इलाके के प्रतिभावान गायकों को उचित मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से पिछले काफी समय से प्रयासरत 83 डी ब्लॉक स्थित सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी द्वारा पिछली कई गायन प्रतियोगिताओं की अपार सफलता के बाद अब आगामी कार्यक्रम 'सिंगिंग कंपीटीशन सीजन -3' का आयोजन किया जा रहा है , जिसके ऑडिशन 18 अगस्त 2019 रविवार को होंगे । एकेडमी निदेशक सिमरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई शनिवार तक है । रजिस्ट्रेशन करवाने के इच्छुक प्रतिभागी सोमवार से शनिवार तक सांय 4 से 7 बजे तक एकेडमी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं । इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है । उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रहने वाले प्रतिभागी का ऑडियो व वीडियो सॉंग ग्रीन-वे रिकॉर्ड्स के बैनर तले विश्व स्तर पर रिलीज किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रति इलाके में गायकी का शौक रखने वालों में बेहद उत्साह पाया जा रहा है । इससे पूर्व आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे अनेक प्रतिभागियों का ऑडियो व वीडियो सॉन्ग भी विश्व स्तर पर रिलीज किया जा चुका है।
#B18_News
#B18News

Comments
Post a Comment