अनूपगढ, आज मैडी माइंड म्यूजिक स्टूडियो ने म्यूजिक क्षेत्र में आगे की और कदम बढ़ाते हुए वीडियो प्रोडक्शन में शुरुआत कर दी। वीडियो प्रोडक्शन हैड युवराज चौहान ने बताया कि गुरुजनो और बाबा की किरपा से वीडियो प्रोडक्शन को शुरू किया है ताकि गायको को अपने गाने या भजनों का वीडियो बनवाने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े। बाबा रामदेव जी मंदिर प्रेमनगर में बाबा के लाडले भजन गायक विजय लाडला और शालू सागर के गाये भजन "गाडी थार" की शूटिंग की गई। म्यूजिक किंग और म्यूजिक स्टूडियो हैड हैप्पी सिंह ने बताया कि जितनी मेहनत हम म्यूजिक में कर रहे है उतनी ही मेहनत से हमारी पूरी टीम वीडियो वर्क भी करेंगे। वीडियो डायरेक्टर सानी ने बहुत अच्छा डायरेक्शन करते हुए वीडियो शूट पूरा किया। DOP गुरविंद्र ने अच्छा कैमरा वर्क किया। प्रोडक्शन के ऑफ लाइन एडवरटाइजिंग हैड विक्की चुघ ने प्रचार के लिए गायक की फोटोग्राफी करवाई। पंजाब स्टूडियो से BS Dhillon ने सारी टीम को बधाई दी।
श्री गंगानगर, आज गंगानगर की जानी मानी म्यूजिक कंपनी अपणा विरसा रिकार्ड्स ने "अम्मा जाया" गाना रिलीज किया। गंगानगर के जाने माने गायक एस. ब्रो (सुरेश रहेजा और सुरेंद्र रहेजा) ने गाया है। सेवक साउंड ग्रुप के मालिक और गायक सुरेश रहेजा का शुरू से ही प्रयास रहा है कि ऐसे गाने हो जिस से समाज मे टूट रहे रिश्तो के ताने बाने को जोड़ा जा सके और गीत को सुनके लगता है कि उनकी कोशिश एक दिन बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। इस से पहले भी एस. ब्रो सामाजिक गीत गा चुके है और लोगो का बहुत प्यार और सराहना भी मिली। गीत के बोल मशहूर गीतकार दीपू एलनाबादी ने लिखे है और वीडियो बनाया है डायरेक्टर सुरेंद्र सिधु ने। B18 News.






Comments
Post a Comment